Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 25 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

तालीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
1579 – डच गणराज्य की स्थापना हुई।
1755 – मास्को विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1824 – प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।
1924 – फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।
1839 – चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।
1959 – ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापारिक समझौता किया।
1969 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता की शुरुआत हुई।
1971 – हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
1975 – शेख मुजीबुर्रहमान बंगलादेश के राष्ट्रपति बने।
1980 – मदर टेरेसा को भारतरत्न से सम्मानित किया गया।
1983 – आचार्य विनोबा भावे को भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा हुई।
1994 – तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।
2002 – अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने।
2003 – चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2004 – अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2005 – महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
2008 – पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंजूरी प्रदान की।
2010- इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इस घटना में 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
2015 – मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here