File Picture

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 14 दिन से दैनिक मामले 15 हजार के आसपास आ रहे हैं। वहीं इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने से सक्रिय मामलों में गिरावट आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 14,849 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ छह लाख 54 हजार से अधिक हो गई। वहीं  इस दौरान 15,948 मरीज स्वस्थ हुए, जिसके साथ इस प्राण घातक विषाणु को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 16 हजार 786 हो गई। देश में कोविड-19 सक्रिय मामले 1254 कम होकर 1,84,408 रह गए हैं । इसी अवधि में 155 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 53 हजार 339 हो गया है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.83 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.73 फीसदी रह गई है, जबकि मृत्युदर अभी 1.44 प्रतिशत है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय……….स्वस्थ……………मौत
अंडमान-निकोबार…….24……………4907…………..62
आंध्र प्रदेश…………….1473…………878232………7147
अरुणाचल प्रदेश………37…………….16725………..56
असम…………………2407…………..213492………1077
बिहार…………………2599…………..254563………1476
चंडीगढ़……………….127…………….20226…………333
छत्तीसगढ़……………..5040………….287677……….3609
दमन-दीव…………….10………………3382…………..2
दिल्ली…………………1880…………..621060……….10799
गोवा…………………..873……………..51233………….761
गुजरात…………………4960…………..249352……….4375
हरियाणा……………….1559…………..262507……….3009
हिमाचल प्रदेश…………469…………….55749…………971
जम्मू-कश्मीर………….1103……………120914……….1929
झारखंड………………..878……………..116293……….1061
कर्नाटक……………….1061…………….915924………12193
केरल………………….72278…………..808377……….3587
लद्दाख…………………62………………..9484…………..129
लक्षद्वीप……………….57…………………0…………………0
मध्य प्रदेश……………4310…………….245309…………3786
महाराष्ट्र………………45093…………..1910521………..50740
मणिपुर……………….196…………………28405…………369
मेघालय……………..122……………….13459……………146
मिजोरम………………58………………..4284……………..9
नागालैंड……………..104……………….11884……………88
ओडिशा………………1284…………….330962…………1904
पुडुचेरी……………….302………………37884…………..644
पंजाब………………..2293…………….163887………….5553
राजस्थान……………3448……………..310279………….2758
सिक्किम…………….134……………….5802……………..132
तमिलनाडु…………..4984…………….816878…………..12309
तेलंगाना……………..3389…………….288275……………1589
त्रिपुरा………………..35………………..32919……………..391
उत्तराखंड…………..1733……………..92224……………..1629
उत्तर प्रदेश………….7330…………….582506…………….8609
पश्चिम बंगाल………6396……………..551211…………..10107
कुल…………………184408………….10316786………..153339

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here