Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 24 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1556 – चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
1722- एडवर्ड विगलेसवर्थ को प्रथम उत्तरी अमेरिकी दिव्यता प्राध्यापक नियुक्त किया गया।
1742- जर्मन नेताओं ने चार्ल्स सातवे को अल्बर्ट का सम्राट का चुना।
1744- फिलीपींस में दगोहॉय विद्रोह जीयुसेप लैम्बरटी की हत्या के साथ शुरू हुआ।
1813- फिलहारमोनिक सोसाइटी की स्थापना लंदन में की गयी (बाद में रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी)।
1848- कैलिफोर्निया गोल्ड रश: जेम्स डब्लू मार्शल कोलोमा ने कैलिफ़ोर्निया के सुटर मिल में सोने की खोज की।
1857 – कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
1924- रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1936- अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939- चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।
1950 – जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
1950 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 – मुम्बई में ‘पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म’ महोत्सव आयोजित किया गया।
1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।
1966 – एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1984- एप्पल कंप्यूटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना मैकिन्टोश पर्सनल कंप्यूटर को बाजार में उतारा।
1996 – अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000- चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने के लिए संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।
2003 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए।
2005 – तेलगुदेशम पार्टी विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here