अस्त हो रहे हैं गुरु…जीवन में उतार-चढ़ाव तय, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

0
138

नई दिल्ली.
ग्रहों का अपना महत्व होता है। सौरमंडल में घटित खगोलीय घटनाओं का मानव जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इनमें बृहस्पति ग्रह का अस्त होना वैदिक ज्योतिष के अंतर्गत काफी महत्व रखता है क्योंकि बृहस्पति ग्रह जहां देवगुरु होने से सबसे अधिक शुभ है तो वही वृद्धि कारक ग्रह भी है। इसके अतिरिक्त संतान, धन और ज्ञान के मामले में गुरु की कृपा अत्यंत आवश्यक है।

बृहस्पति ग्रह का गोचर किसी भी व्यक्ति के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
अत्यंत शुभ ग्रह होने के कारण जब बृहस्पति अस्त होता है अर्थात सूर्य के समीप आ जाता है तो यह स्थिति बृहस्पति के शुभ प्रभाव में कमी का कारण बन जाती है और व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति में अड़चनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शुभ कार्यों का परिणाम शीघ्रता से प्राप्त नहीं होता और किसी भी काम को सफल बनाने के लिए व्यक्ति को अधिक मेहनत भी करनी पड़ती है।

इस बार 17 जनवरी की शाम 5 बजकर 50 मिनट पर मकर राशि में गोचर करते हुए गुरु पुन: अस्त हो रहे हैं। पुनः 14 फरवरी की रात्रि 11 बजकर 42 मिनट पर पूर्व में उदय होंगे। इस दौरान सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
मेष : भाग्योदय में थोड़ी बाधा के साथ नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के योग में भी कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है।

वृषभ : भाग्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सकारात्मक शुभ प्रभाव सफलताओं की दृष्टि से बेहतर रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
मिथुन : कार्यालय में चल रहे षड्यंत्र समाप्त होंगे, शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार होगा। व्यापार के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन वापस मिलने की उम्मीद।
कर्क : एक ओर जहां शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ भाग्य उन्नति में बाधा आ सकती है कार्य व्यापार में भी इसका असर साफ दिखाई देगा।

सिंह : परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी सुखद समाचार के योग।
कन्या : मानसिक शांति भी मिलेगी किंतु जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी संबंध मजबूत बनेंगे।
तुला : घर परिवार में चल रहा कलह समाप्त होगा। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे।
वृश्चिक : काफी मिलाजुला फल। कार्य में बाधाएं तंग कर सकती हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास भी और समय ले सकता है।
धनु : ऊर्जा शक्ति में कमी आना और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दूर होगी। मकान, वाहन के क्रय का योग बन रहे हैं।

मकर : विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से मिल रहे सहयोग में कुछ विलंब हो सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे
कुंभ : आर्थिक तंगी दूर होगी, व्यर्थ व्यय में भी कमी आएगी। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा।
मीन : उचित समय पर निर्णय लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में भी उदासीनता रहेगी।
मीन : विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में भी उदासीनता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here