Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

21 दिसंबर का इतिहास
1881 – सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म।
1898 – मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम की खोज की।
1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1931 – अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949 – पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेड़े में शामिल किया गया।
1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत और चीन के बीच पहला साझा अभ्यास।
2011 – देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के अयंगर का निधन।
2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here