Courtesy AnI

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात तथा मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पारे में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं देश के अन्य उत्तरी राज्यों में ठंड में काफी इजाफा हुआ है।

दिल्‍ली-एनसीआर के अधिकतर इलाके मंगलवार सुबह भी कोहरे की चादर में लिपटे रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा। पिछले 10 साल में पांचवीं बार दिसंबर में तापमान इतना नीचे गया है। यहां में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को यह 11.5 डिग्री था। वहीं यहां पर सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में सोमवार इस महीने में अब तक सर्द दिन था। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत के कई इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं।  पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में सोमवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही। वहीं मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड देखने को मिली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here