Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 09 December 2020: आज दिन बुधवार और तारीख 09 दिसंबर है। आइए हम आपको बताते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए किस तरह का रहेगा? किसके हिस्से में खुशियां आएंगी और किसके हाथ लग सकती हैं निराशा? किसका उदय होगा भाग्य और किसके सितारे रहेंगे गर्दिश में?

मेष
आज का दिन आपके लिए नए रास्ते खोलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। आपकी परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। सीनियर की नारजगी दूर होगी। जीवनसाथी से और नजदीकियां बढ़ेंगी.

वृष
आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उससे खुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कुछ समस्याएं आएंगी। उनकी सेहत खराब हो सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावदधान रहें। आमदनी बढ़ने का योग है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस का योग है। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगें।

कर्क
आज आपकी भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। यात्रा का योग हैं। कुछ दोस्तों के साथ भी घूमने फिरने जाना हो सकता है। इनकम में वृद्धि होगी। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। आपसी समझदारी से भविष्य की किसी योजना को लेकर निवेश कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। ट्रांसफर की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के साथ बर्ताव जरूरी है वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है।

सिंह
आज का दिनमान आपके लिए औसत फलदायक रहेगा। परिवार में तनाव दिख सकता है। निजी जीवन सामान्य रहेंगे। जीवन साथी से झगड़ा होने के योग हैं। सावधानी रखें। किसी कानूनी पचड़े में न पड़ें।

कन्या
आज का दिनमान आपके लिए खास रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपकी महत्वाकांक्षाओं को हवा देंगे। उनसे आपको फायदा मिलेगा। भाग्य की सहायता से कार्य में सफलता का योग है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज का दिन खुशी देगा। अपने प्रिय से संबंध मजबूत होंगे।

तुला
आज का दिनमान आपके लिए स्थिर नहीं रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें। खाने-पीने में परहेज ना रखने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन बिताने वालों को अपनी बात ना कर पाने का मलाल रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। इनकम में बढ़ोतरी और खर्चों में तेजी दोनों दिखेंगी फिर भी आपके पास धन आएगा। महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। सेहत के प्रति सावधान रहें। निजी जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आपका प्रिय किसी बात पर आपको गुस्सा दिखा सकता है। उसे मनाने के लिए तैयार रहें।

धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धनु राशि के जातकों का आज के दिन भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

मकर
आज का दिन आपका भाग्य साथ देगा। किसी लंबी यात्री की योजना बन सकती है। घरवालों के साथ घूमने जाने या अपने प्रिय के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपने काम से काम रखो। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर ध्यान देंगे। सेहत में सुधार रहेगा। दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा, जबकि प्रेम जीवन में भी आज का दिन ठीक है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा। मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक चुनौतियां आपका ध्यान अपनी ओर खीचेंगी। काम के सिलसिले में भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। काफी व्यस्तता रहेगी, जिसकी वजह से कुछ परेशानी हो सकती हैं। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी से घर के खास मुद्दों पर खुलकर बात करेंगे, तो अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन औसत रहेगा।

मीन
आज का दिन मान आपके लिए उत्तम है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनकी बात मान कर कुछ नया करने की सोचेंगे। प्रेम जीवन के लिए भी दिनमान खास रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना किसी से विवाद बढ़ सकताहै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here