संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस अब दम तोड़ने लगा है। यहां  पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या दोगुनी से अधिक दर्ज की गई है और यहां सक्रिय मामले 2,207 घटकर अब 22,486 रह गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार शाम में जारी बुलेटिन के अनुसार यहां आज 1,674 नये मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,93,924 हो गई। वहीं  3,818 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आई है। यहां पर अब तक  5,61,732 लोगों ने कोविड-19 से मुक्ति पाई है। यहां पर कोरोना रिकवरी रेट 94.57 फीसदी हो गई है। वहीं  63 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 9,706 पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में मृत्यु दर महज 1.63 फीसदी रह गई है।

दिल्ली में त्योहार के बाद हालात बेहद खराब हो गए थे। यह पर एक में आठ हजार से ज्यादा नये मामले सामने आ रहे थे तथा 100 से अधिक मरीजों की मौतें हो रही थीं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज बताया कि एक महीने पहले सात नवंबर को यहां पर पॉजिटिविटी रेट 15.26% थी, जो अब घटकर 3.15% हो गई है। वहीं इसी अवधि में RTPCR पॉजिटिविटी रेट 30.20% से घटकर 6.68% हो गई, जो पिछले 6 महीनों में सबसे कम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here