संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कृषि संबंधित कानूनों के मुद्दे पर सरकार और किसानों के बीच शनिवार पांचवें दौरान बातचीत होने वाली है। इससे पहले ही किसानों ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान कर दिया। किसानों ने सरकार के साथ शनिवार को होने वाली बैठक से पहले किसानों ने आज बड़ा ऐलान किया। किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर कब्जा करने की चेतावनी दी है। साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली की बची हुई सड़कों को भी जाम करने की घोषणा की है। आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने को लेकर किसानों ने आज बैठक की। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के महासचिव हरविंदर सिंह लखवाल ने इस बात की जानकारी दी। किसान संगठन पांच दिसंबर यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकने की घोषणा पहले की कर चुके हैं।

उधर, किसानों को दिल्ली की सीमाओं से हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। इस याचिका में कहा गया है कि किसानों की आंदोलन की वजह से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है। इस वजह से उन्हें दिल्ली की सीमाओं से तुरंत हटाया जाए। इस बात की जानकारी याचिकाकर्ता के वकील ओम प्रकाश परिहार ने दी। इस याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here