File Picture

संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आंदोलनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है और झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार करार दिया है।
श्री गांधी ने बुधवार ट्वीट तक कहा,  “ किसान की आय दुगनी होगी। ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार।”
उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पुलिस किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है, लाठी बरसा रही है तथा पानी की बौछारें कर रही है। साथ कंटीले बेरिकेटर लगाकर आंदोलनकारी किसानों को रोक रही है।

Rahul Gandhi
@RahulGandhi

कहा- किसान की आय दुगनी होगी। किया- ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार।


वहीं प्रियंका ने ट्वीट किया, “ जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग और झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।”

Priyanka Gandhi Vadra
@priyankagandhi

जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ 1 महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here