Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 2014 में घरेलू मैच के दौरान बाउंसर लगने से आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 27 नवंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1795– पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807– पुर्तगाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1870– पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया।
1895– अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1907– प्रसिद्ध कवि एवं लेखक हरिवंश राय बच्चन का इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्म।
1912– अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932– पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941– जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक युद्ध जर्मनी की पराजय के बाद बंद हुआ।
1953– अमेरिका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन।
1971– सोवियत रूस का ‘मार्स ऑर्बिटर’ मंगल ग्रह पर उतारा गया।
1975– गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या।
1984– भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या।
1999– हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2001- हब्बल टेलीस्कोप ने सौर मंडल से बाहर ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल की खोज की। सौरमंडल से बाहर ऐसे वायुमंडल वाला यह पहला ग्रह है।
2005- फ्रांस में इजाबेल दिनोरे नामक महिला का दुनिया में पहली बार सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण हुआ।
2012 – यूरोजोन ने वित्तीय संकट से जूझ रहे यूनान को 43.7 अरब यूरो का ऋण देने की घोषणा की।
2013- दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन’ रिलीज हुई।
2019 – भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन।2019 : पृथ्वी की बेहद साफ तस्वीर लेने वाले भारत के कार्टोसैट-3 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।

27 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1817– जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्यनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म।
1818- प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का 1881 में जन्म हुआ।
1888- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म हुआ।
1907- प्रसिद्ध कवि एवं लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ।
1940–आधुनिक मार्शल आर्ट के प्रणेता एवं अभिनेता ब्रूस ली का जन्म।
1952- प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का जन्म हुआ।

27 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1976- प्रसिद्ध मराठी उपन्यासकार, आलोचक एवं पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का निधन हुआ।
1978- प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन निधन हुआ।
2002- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन का निधन हुआ।
2008- पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हुआ।
2011–प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार सुल्तान खान का निधन हुआ।
2014- आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की बाउंसर से घायल होने के कारण निधन हुआ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here