Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1949 में भारत गणतंत्र घोषित हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 26 नवंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1527: पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल प्रथम के साथ समझौता किया।
1688: फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1703: तूफान में ब्रिटिश नौसेना के 1500 नौसैनिक मरे।
1859 : चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ।
1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित।
1949 : देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए।
1967 : लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत।
1984 : इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।
1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।
2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।
2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।
2012 : अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई।
2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।
2018 : अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत।
2019 : शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।

26 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1881- प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद एवं सम्पादक नाथूराम प्रेमी का जन्म हुआ।
1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म हुआ।
1921 : देश में श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ।
1922- अमेरिकी कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम. शल्ज़ का जन्म हुआ।
1923- प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वीके मूर्ति का जन्म हुआ।
1926- मशहूर वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद यशपाल का जन्म हुआ।

26 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1995- प्रसिद्ध राजनेता एवं हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का निधन हुआ।
2008- 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का निधन हुआ।
2008- मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर एवं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर का निधन हुआ।
2014- प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here