संवाददाता

प्रखर प्रहरी

पटनाः आज छठ व्रतियों को  भगवान भास्कर के दर्शन कुछ देर से होंगे। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में पटना में कोहरे के साथ ठंड बढ़ेगी। झारखंड से सटे बिहार के जिलों में बूंदाबादी हो सकती है। सर्दी का ज्यादा असर 21 नवंबर के बाद देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में  शुक्रवार और शनिवार को ज्यादा ठंड महसूस होगी। छठ व्रतियों को ऐसे मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। 21 नवंबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। गंगा और पुनपुन नदी के तटवर्ती इलाकों में अधिक कोहरा देखने को मिलेगा। अन्य क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here