विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः  अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में पाकिस्तान को कुछ भी जानकारी नहीं थी। यह खुलासा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने।

ओबामा ने अपनी किताब  ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में पाकिस्तान को कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। यदि उसे जानकारी दी जाती तो अभियान असफल हो सकता था। उन्होंने अपनी किताब में पाकिस्तान के एबोटाबाद में छिपे हुए ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने इस अभियान में पाकिस्तान को शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, क्योंकि उन्हें पता था कि पाकिस्तानी सेना के एक गुट के अलकायदा और तालिबान से घनिष्ठ संबंध हैं।

ओबामा ने पुस्तक में लिखा है कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ आतंकवादी समूहों का इस्तेमाल करती है। उमके इस दावे से भारत और अफगानिस्तान के उस पक्ष को बल मिलता है, जिसमें पाकिस्तान पर यह आरोप लगाये है कि वह अपनी  रणनीतियों को लागू करने के लिए आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लेता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here