संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर दिल मे दहशत पैदा कर रही है। यहां बुधवार को इस महामारी से 131 मरीजों की मौत हुई, जो एक दिन में इस संक्रमण हुई अब तक की सर्वाधिक मौत है। इससे पहले 12 नवंबर को यहां पर रिकॉर्ड 104 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा था। यहां पर पिछले 15 दिनों में एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,202 लोगों ने जान गंवाई है।

15 दिन में एक लाख नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर इतनी तेज आई है कि महज 15 दिनों में ही एक लाख नये लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस दौरान 1,202 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में इस अवधि में 93,885 लोगों ने इस महामारी को मात दी है। दिन में एक नवंबर को संक्रमण के 5,664 नए मामले सामने आए थे। वहीं 11 नवंबर को 8,593 लोग इस वायरस से ग्रसित पाए गए थे। यह एक दिन में संक्रमण के मामलों का आज तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

01 से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के 1,01,070 नए मामले

दिल्ली में 01 नवंबर के 16 नवंबर के बीच इस जानलेवा विषाणु के 1,01,070 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पर 18 नवंबर यानी बुधवार को 131 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जो अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं 18 नवंबर को ही 7,486 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई और। यहां अब तक 5,03,084  लोग इसकी चपेट में आए हैं। दिल्ली में 1 से 16 नवंबर के बीच कोरोना के 1,01,070 नए मामले दर्ज किए गए और 1,202 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में 12 से 16 नवंबर के बीच  संक्रमण और इसके कारण हुई मौतें निम्नलिखित प्रकार हैः-

स्थान ——दिनांक—————संक्रमण के दैनिक मामले——————–मौतें———स्वस्थ हुए

दिल्ली—- 12 नवंबर————-7,053 मामले——————————–104———–462

दिल्ली—–13 नवंबर————-7,802 मामले——————————–91————462

दिल्ली—- 14 नवंबर————-7,340 मामले———————————96————7,117

दिल्ली—–15 नवंबर————- 3,235 मामले ——————————95————7,606

दिल्ली—- 16 नवंबर————- 3,797 मामले——————————–99————3,560

01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर

दिल्ली में में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक संक्रमण के 41,316 नये मामले सामने आए थे, जबकि 563 संक्रमितों की मृत्यु हुई थी।  वहीं वायरस से 45,056 लोग स्वस्थ हुए थे। वहीं 16-31 अक्टूबर तक संक्रमण के 65,675 नये मामले सामने आए और 587 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसी अवधि में 54,974 लोगों ने इस महामारी को मात दी। राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से कोरोना वायरस के मामलों में अचानक इजाफा देखा गया है। उस दिन पहली बार संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई और 11 नवंबर को रोजाना के मामलों की संख्या 8,000 के पार चली गई। दिल्ली में 12 नवंबर को संक्रमण से 104 लोगों की मृत्यु हो गई जो पांच महीने से अधिक समय में संक्रमण से एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

संक्रमण के मामले देश के पांच बड़े शहरों में शीर्ष पर दिल्ली

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दिल्ली  बड़े शहरों की लिस्ट में टॉप पर है। मुंबई में भी करीब-करीब दिल्ली जितनी ही आबादी है।  वहां अब तक 2.7 लाख केस आए हैं जो दिल्ली के मुकाबले करीब आधा है। लेकिन मुंबई में कुल 10,615 लोगों की मौत हुई, जबकि  दिल्ली में कुल 7,943 लोगों ने दम तोड़ा है। इस मामले में मुबई दिल्ली से आगे है। संक्रमण के मामले में देश में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। राज्य में कुल 16.3 लाख मामल हैं, जबकि केंद्रशासित प्रदेशों में टॉप पर है। देश में  8.6 लाख केस के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे, 8.3 लाख केस के साथ कर्नाटक तीसरे, 7.4 लाख केस के साथ तमिलनाडु चौथे, 5.4 लाख केस के साथ केरल पांचवें और 5.2 लाख केस के साथ उत्तर प्रदेश छठे स्थान पर है। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है। यह 5 लाख केस के साथ सातवें नंबर पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here