Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः  आज के ही दिन 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। वह मिस वर्ल्ड बनने वाली  पहली एशियाई महिला थीं।

1278 -इंग्लैड में जालसाजी के आरोप में 680 यहूदियों को गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी पर लटकाये गये।
1525 – भारत को जीतने के मकसद से बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार यहां प्रवेश किया।
1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए ।
1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने पहली साइकिल रेस जीती।
1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।
1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थीं।
1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
1999 – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2004 – रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।
2005 – इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गए।
2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

17 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1900- प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म हुआ।
1922- अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञान या चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्टैनली कोहेन का जन्म हुआ।
1942- अमेरिका के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीस का जन्म हुआ।

17 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधन
1928 – साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज में घायल होने के बाद लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
2012 – भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।
2016 – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here