Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1020 में राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ परः-

1785- हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1793- फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1847- आयरलैंड के दक्षिणी तट पर जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त, 92 लोगों की मौत हुई।
1885- गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1918- जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय भाग कर हॉलैंड गये।
1938- अमेरिकी लेखिका पर्ल बक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1950- अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951- अमेरिका में डायरेक्ट डायलिंग फोन सेवा प्रारम्भ हुई।
1978- रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1983- बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरुआत की।
1986- बंगलादेश में संविधान दोबारा लागू किया गया।
1989- जर्मनी के लोगों ने बर्लिन वॉल को गिराना शुरू किया।
1991- भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब अपने नाम किया।
1997- चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त हुआ।
2001- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2005- अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2006- श्रीलंका के कोलंबो में तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या हुई।
2008- भारत ने 2008 में आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
2008- नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।
2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।

10 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1483- ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ।
1750- मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
1848- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक एवं प्रसिद्ध राजनेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ
1909- अमेरिका के प्रसिद्ध संगीतकार एवं गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ।
1920- राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म हुआ।

10 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1240- प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक एवं विचारक इबने अरबी का निधन हुआ।
1908- भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन हुआ।
1931- प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन 1931 में हुआ
1970- फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का निधन हुआ।
1995- प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन 1995 में हुआ।
2013- प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन 2013 में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here