File Pucture

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन इसके बाद भी प्रतिदिन 40 से 50 हजार नये मामले सामने आने से  संक्रमितों की संख्या  85 लाख से अधिक हो गई है।  अच्छी बात यह है कि अब तक 78.69 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं।देश में इस महामारी से अब तक 1.26 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 45,674 नये मामले सामने आये।  वहीं 49,082 मरीज स्वस्थ हुए और 559 की मृत्यु हुई है। देश में इस महामारी अब तक 85.07 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 78.69 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,26,121 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में पिछले एक माह से अधिक समय से गिरावट आ रही है। इनकी संख्या 3967 घटकर अब 5,12,665 रह गयी है।  देश में इस समय स्वस्थ होने वालों की दर 92.49, मृत्यु दर 1.48 तथा सक्रिय मामलों की दर 6.03 रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here