Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1913 में महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया था। आइए एक नजर डालते हैं 06 नवंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1763 : ब्रिटिश सेना ने मीर कासिम को पराजित कर पटना पर कब्जा किया।
1813 : मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 : स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 : अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
1913 : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने पर महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1935 : एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी।
1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान में जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1990 : नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 : अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना को स्वीकृत किया गया।
1998 : सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर था।
2004 : रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2013 : सीरिया के दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ लोग मरे, 50 घायल हो गये।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।

06 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1937 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ सदस्य यशवंत सिन्हा का जन्म हुआ।

06 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1985 : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
2010 : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ सिद्धार्थ शंकर राय का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here