संवाददाता

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर रहा है। यहां पर इस संक्रमण रोज नया रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। दिल्ली में बुधवार को इस जानलेवा विषाणु ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां पर इस जानलेवा विषाणु के  6,842 नये मामले सामने आए और अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की 4.10 लाख के करीब पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को 6,725 नये मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक  4,09,938 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं  5,797 और लोगों के स्वस्थ  होने के बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की कुल संख्या  3,65,866  हो गई है। दिल्ली में  कोरोना रिकवरी रेट में गिरावट आई और यह  89.24 फीसदी पर आ गई। मंगलवार को यह 89.32 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय राजधानी में  51 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,703 हो गई है।

यहां पर बुधवार को संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या कम रही, जिससे कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 994 और बढ़ कर आज 37,369 पहुंच गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here