Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1887 में लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 31 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1759- फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
1864- नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
1905- अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
1908- चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
1914- ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920- मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
1953- बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
1956- स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
1959- सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1960- बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।
1966- भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1978- ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
1978- यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
1982- पोप जॉन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1984- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने दिल्ली के उनके घर में गोली मारकर हत्या।
1989- तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गए।
2003- मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
2008- छह से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने 2008 में मंज़ूरी दी।
2015- रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान-9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।

31 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1875 -भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ।
1889- प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री एवं देशभक्त नरेन्द्र देव का जन्म हुआ।
1895- भारतीय क्रिकेट टीम प्रथम कप्तान सीएन नायडू का जन्म हुआ।
1922-अमेरिकी अभिनेत्री बारबरा बेल जेड्स का जन्म हुआ।

31 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1943- भारतीय वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ।
1975- बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन।
1984- भारत की चौथी प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का निधन 1984 में हुआ।
2005- भारत की प्रसिद्ध पंजाबी एवं हिन्दी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here