Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1964 में अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंत का निर्माण किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं 25 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-
1616 – डच नौकायन जहाज एरेन्चट, हार्टोग प्लेट एटकेडबी एक्सप्लोरर डर्क हार्टोग पर प्रलेखित के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर शार्क बे तक पहुंचा।
1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
1747 – एडमिरल सर एडवर्ड हॉक के तहत ब्रिटिश बेड़े ने केप फिनिस्टरर की दूसरी लड़ाई में फ्रांस को हराया।
1760 – जॉर्ज तृतीय ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के राजा बने।
1828 – सेंट कैथरीन डॉक्स लंदन में खोला गया।
1870 – अमेरिका में पहली बार पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
1924 – अंग्रेजों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार करके दो साल के लिए जेल भेज दिया।
1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
1962- अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964- अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1971- संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
1972- पहली महिला एफबीआई एजेंटों को काम पर रखा गया।
1995- भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000- अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटा।
2009- बगदाद में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में करीब 155 लोग मारे गए।
2012- क्यूबा और हैती में 2012 को ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ।
2013- नाइजीरिया में सेना ने बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

25 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1800- प्रसिद्ध ब्रिटिश कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ लॉर्ड मैकाले का जन्म हुआ।
1881- स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म हुआ।
1896- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म हुआ।
1912- मशहूर गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म हुआ।
1938- प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म हुआ।

25 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ।
1980- प्रसिद्ध गीतकार एवं कवि साहिर लुधियानवी का निधन हुआ।
1990- मेघालय के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन ए. संगमा का निधन हुआ।
2003- प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन हुआ।
2005- साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
2012- प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here