Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन चंद्रयान-1 का श्रीहरीकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं 22 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1796 – पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।
1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।
1875 – अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत।
1879 – ब्रिटिश शासन में पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ शुरू हुआ।
1883 – न्यूयाॅर्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन।
1962 – भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गयी।
1964 – फ्रांसिसी दार्शनिक एवं लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975 – ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
1975 – तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या।
2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
2006 – अफगानिस्तान में नशीली दवाएं जब्त की गईं।
2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान संभाली।
2008 – श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा की संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
2016-  भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।

22 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1873- प्रसिद्ध धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ।
1900- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म हुआ।
1922- अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चैफी का जन्म हुआ।
1937- प्रसिद्ध अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ।

22 अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1680- मेवाड़ महाराणा राजसिंह का निधन 1680में हुआ।
1796- पेशवा माधव राव द्वितीय ने 1796 को आत्महत्या की।
1933- सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन हुआ।
1954- श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का निधन हुआ।
1954- प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का निधन हुआ।
1986- चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष ये जियानयिंग का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here