दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः केंद्र सरकार ने त्योहारी मौसम में बाजार को गति प्रदान करने के लिए गैर राजपत्रिक कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्ष में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस आशय की मजूद दी गई।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट ने 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की मंजूरी दी है। सरकार के इस 30.67 लाख नॉन-गजेटेड केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को दशहरा से पहले बोनस की पूरी रकम एक किश्त में दे दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस देने पर 3,737 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बोनस का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोनस का फायदा रेलवे, पोस्ट ऑफिस, डिफेंस, ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तथा ईपीएफो यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम जैसे संस्थानों के 16.97 लाख कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। बाकी 13.70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here