Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1954 में भारत और फ्रांस के बीच पौण्डीचेरी, करैकल और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने को लेकर समझौता हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1296 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली थी।

1555: इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से इनकार किया।

1577: गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की।

1727: रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।

1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई हुई थी।

1871 : अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) में शुरु हुआ था।

1931 : हिंदी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ था।

1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था।

1934 : आज़ाद हिंद फौज की स्थापना सिंगापुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने की थी।

1951 : भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।

1954 : भारत और फ्रांस के बीच पौण्डीचेरी, करैकल और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते हुआ था।

1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल के शांति के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1999 : सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।

2005 : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पाकिस्तान की मुख्तारन माई को ‘वूमेन ऑफ द इयर’ चुना गया।

2012 : सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब जीता।

2013:  कनाडा की संसद ने मलाला युसुफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

2014: प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।

21 अक्टूबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1830- हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का जन्म हुआ।

1887:  बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह का जन्म  हुआ।

1889: भारतीय पुरातत्व के विद्वान काशीनाथ नारायण दीक्षित का जन्म हुआ।

1931: प्रसिद्ध अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।

1939: हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नर्तकी हेलन का जन्म हुआ।

1949: इज़राइल के नौवें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म  हुआ।

21अक्टूबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

2012: भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here