चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बीजेपी और AIADMK के गठबंधन का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि गठबंधन को लेकर AIADMK की कोई डिमांड नहीं है, न ही BJP उनके अंदरूनी मामलों में कोई हस्तक्षेप करेगी। पार्टी का NDA में शामिल होना दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अगला चुनाव DMK सरकार के भ्रष्टाचार, दलितों पर, महिलाओं पर अत्याचार के आधार पर लड़ा जाएगा। लोग डीएमके से घोटालों पर जवाब मांग रहे हैं, चुनाव में इन्हीं मुद्दों पर जनता वोट देगी।

आपको बता दें कि AIADMK सितंबर 2023 में बीजेपी के तत्कालीन तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई की गई कुछ टिप्पणियों के कारण NDA से अलग हो गई थी।

अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ मुद्दों पर एआईएडीएमके के अलग-अलग रुख हैं, लेकिन इस पर हम बैठकर चर्चा करेंगे, जरूरत पड़ी तो न्यूनतम साझा कार्यक्रम (कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, CMP) भी होगा।

इधर, शुक्रवार को ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी सामने आ गया। तिरुनेलवेली से बीजेपी विधायक नयनार नागेन्द्रन पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। नागेंद्रन पहले AIADMK में रह चुके हैं, जिससे गठबंधन को मजबूती मिलने की संभावना है।

नागेंद्रन के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन शाह के एक X पोस्ट के मुताबिक नयनार का नाम मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष के अन्नामलाई ने प्रस्तावित किया था।

आपको बता दें कि AIADMK ने लगातार दो कार्यकाल (2011-2021) तक तमिननाडु में शासन किया। लेकिन 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में DMK ने राज्य की कुल 234 सीटों में से 133 पर जीत हासिल की। DMK गठबंधन ने कुल 159 सीटों पर जीत दर्ज की। NDA गठबंधन केवल 75 सीटें ही जीत सका। AIADMK को 66 सीटें मिली थीं। भाजपा 4 सीटों पर जीती थी। गठबंधन के अन्य दलों को 5 सीटें मिली थी।

तमिलनाडु के BJP प्रदेश अध्यक्ष रहे अन्नामलाई की 25 सितंबर 2023 की कुछ टिप्पणियों के कारण अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) NDA से अलग हो गई थी।

बीजेपी और AIADMK ने 2024 का लोकसभा चुनाव अलग-अलग गठबंधन में लड़ा, लेकिन डीएमके उस चुनाव में भी जीत गई। इसे अन्नाद्रमुक और बीजेपी के लिए झटका माना गया। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं।

सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की अगुआई में INDIA गठबंधन ने सभी सीटों पर जीत दर्जकी है। डीएमके को 22, कांग्रेस को 9,सीपीआई, सीपीआई(एम) और VCK को 2-2 और MDMK और IUML को एक-एक सीट पर जीत मिली है।

पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की भी एक सीट पर कांग्रेस की जीती है। AIADMK और भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का खाता तक नहीं खुल सका।

आपको बता दें कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने 25 सितंबर 2023 को बीजेपी के साथ अपने रिश्ते को खत्म करते हुए NDA से निकलने की घोषणा की थी। इसका प्रमुख कारण तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई की राजनीति की अक्रामक शैली को माना गया। अन्नामलाई ने द्रविड़ियन दिग्गज सीएन अन्नादुरई पर टिप्पणी की थी।

अन्नामलाई ने 11 सितंबर 2023 को हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री, पी.के. शेखर बाबू के सनातन धर्म के खिलाफ बयान के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में सी.एन. अन्नादुरई के खिलाफ भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘अन्नादुरई ने 1950 के दशक में मदुरै में एक कार्यक्रम में हिंदू आस्था के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, जिसका स्वतंत्रता सेनानी पसुमपोन मुथुमारलिंग थेवर ने कड़ा विरोध किया था।

अन्नामलाई के बयान के तुरंत बाद अन्‍नाद्रमुक नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एकजुट हो गए।अन्नादुरई पर टिप्पणी के लिए AIADMK ने अन्नामलाई से माफी मांगने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

AIADMK ने बीजेपी नेतृत्व से अन्नामलाई को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने को कहा लेकिन बीजेपी आलाकमान ने ऐसा नहीं किया। इसी के चलते AIADMKअलग हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here