Subscribe for notification
राजनीति

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों को धोखा देने का आरोप लगाया है और कहा है कि निगम कर्मियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का बयान महज एक छलावा है।    दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम दोनों में सत्ता में रहते हुए आतिशी और आप के नेताओं ने दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को धोखा देने का काम किया और दिल्ली विधानसभा में अब विपक्ष में आने पर भी अस्थायी कर्मचारियों को सेवा नियमितीकरण के नाम पर धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होने कहा अस्थायी निगमकर्मी हो या नियमित कर्मी सभी भलीभांति जानते हैं कि ‘आप’ नेता उनसे केवल छलावा करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व भी प्रतिपूरक कर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक उनको कोई लाभ नही मिला है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘आप’ नेतृत्व की 12 हजार अस्थाई नगर निगम कर्मचारियों को स्थाई करने की घोषणा पूरी तरह छलावा है

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आज 23 फरवरी को आतिशी ने घोषणा की है कि नगर निगम की 25 फरवरी 2025 की आम सदन बैठक में प्रस्तावना प्रस्ताव पारित कर 12 हजार कर्मियों का नियमितीकरण करेंगे, जो निगम कर्मियों विशेषकर सफाईकर्मियों के साथ एक छलावा है।

उन्होंने कहा कि आतिशी 25 फरवरी को 12 हजार अस्थाई निगम कर्मियों को नियमित करने का दावा कर रही हैं, जबकि आज 23 फरवरी तक कर्मचारियों को नियमित करने का कोई प्रस्तावना प्रस्ताव दिल्ली नगर निगम सचिव दफ्तर में नही बना है।

उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली सरकार में मंत्री एवं मुख्यमंत्री रही हैं और उन्हें मालूम है कि कर्मचारी नियमितीकरण प्रस्तावना प्रस्ताव बनाने से पहले नगर निगम आयुक्त और वित्तीय विभाग की स्वीकृति आवशयक होती है, जो आज 23 फरवरी तक मांगी ही नही गई है, यह सब एक छलावा था और रहेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट रखी जायेगी,  जो ‘आप’ नेताओं को कटघरे में खड़ा करेगी। इसके बाद निगम सदन में ‘आप’ के बहुमत पर भी प्रश्न चिह्न लगेगा। इसी वह से आप नेता यह नौटंकी कर रहे हैं।

वहीं प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि ‘आप’ नेता निगम कर्मियों को नियमित करने पर बिल्कुल भी गम्भीर नहीं हैं। इसका एक प्रमाण यह है कि 2022 में तत्कालीन तीनों नगर निगमों ने सभी प्रशासनिक स्वीकृतियों के साथ लगभग 7200 अस्थाई कर्मियों को नियमित करने का प्रस्तावना प्रस्ताव पारित किया था, दुर्भाग्यवश 2022 निगम चुनाव में ‘आप’ को बहुमत मिला और गत दो साल में ‘आप’ शासन ने मात्र 3400 के लगभग कर्मियों को नियमित किया है, शेष 3800 दस्तावेजों पर आपत्ति लगा कर टरका दिया गया है।

बीजेपी नेताओं ने कहा,“आप नगर निगम में बहुमत खो रही है और जब भी भाजपा निगम में सत्ता में आयेगी, तो हम सभी अस्थाई कर्मियों को प्रशासनिक व्यवस्थाओं का पालन करते हुए नियमित करेंगे।”

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

1 day ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

1 day ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

1 day ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

3 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

3 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

3 days ago