संवाददाताः संतोष कुमार दुबे
दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी का नया मुख्यमंत्री कौन होगी, इसका खुलासा कल हो सकता है। बीजेपी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के नये मुखयमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है।
इसके लिए बीजेपी ने पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्यालय 14 पंत मार्ग में सोमवार को दोपहर दो बजे में विधायक दल की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी आज रात या कुल सुबह पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के प्रदेश की नई सरकार 18 फरवरी को शपथ ले सकती है। शपथग्रह समारोह का आयोजित रामलील मैदान में होगा।
आपको बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने विधानसभा 70 में से 48 सीटें जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गयी है।
सूत्रों ने बताया कि शपथग्रह समारोह का आयोज भव्य तरीके से किया जाएगा। इस में इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल और पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे।