Subscribe for notification
खेल

कटक वनडे में रोहित शर्मा ने सचिन के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे, बने सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज, पढ़िये रोहित ने तोड़े और कौन-कौन से रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने ब्रिटीश टीम को चार विकेट से पराजित कर दिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। रोहित के बल्ले से 90 गेंदों पर 119 रन आए। रोहित ने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के उड़ाये। वनडे में रोहित के बल्ले से 2023 के बाद से अब सेंचुरी आई है। इस सेंचुरी के साथ रोहित ने तमाम बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है। आइए एक नजर डालते हैं कटक वनडे में रोहित शर्मा द्वारा बनाये गये रिकॉर्ड पर…

  • रोहित शर्मा के करियर की ये दूसरी सबसे तेज सेंचुरी थी। रोहित ने कटक वनडे में अपना शतक सिर्फ 76 गेंदों पर पूरा कर लिया था। इससे पहले रोहित ने साल 2023 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। वहीं रोहित इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में 82 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं।
  • रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर दी। इसी के साथ रोहित ने एक बड़े रिकॉर्ड के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने का रिकॉर्ड। रोहित के नाम कुल 338 छक्के हो चुके हैं। वहीं क्रिस गेल के नाम वनडे क्रिकेट में 331 छक्के थे। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के शाहिद अफरीदी (351) के नाम हैं।
  • टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा पहुंच चुके हैं। रोहित के 10987 रन वनडे फॉर्मेट में हो चुके हैं और वो अब वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। रोहित का करियर 267 मैचों का रहा है, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी 259 बार की है। रोहित ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा जिनके नाम 10768 रन हैं।
  • रोहित ने कटक वनडे में अपनी हाफ सेंचुरी सिर्फ 30 गेंदों पर पूरी कर ली। ये उनके करियर की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने 27 गेंदों पर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ फिफ्टी कर ली थी। वहीं वो श्रीलंका के खिलाफ 2024 में 29 गेंदों पर भी फिफ्टी कर चुके हैं।
  • रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के नाम अब कुल 49 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं। रोहित ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा है जिनकी 48 इंटरनेशनल सेंचुरी थीं। रोहित से ऊपर सिर्फ विराट कोहली (81) और सचिन तेंदुलकर (100) हैं।
  • रोहित ने अपनी इस पारी के दम पर सचिन तेंदुलकर को भी एक रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया। 30 की उम्र के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा का नाम है। रोहित के नाम कुल 36 शतक हैं। वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन के नाम पर 35 शतक थे।
General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 week ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

2 weeks ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

2 weeks ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 weeks ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 weeks ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 weeks ago