Subscribe for notification
ट्रेंड्स

देश के 18 राज्यों में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली में 25 ट्रेनें, फ्लाइट लेट, अयोध्या में पारा 4º; राजस्थान में गिरे ओले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

दिल्लीः पूरा उत्तर भारत इस समय सर्दी का सितम झेल रहे है। कड़ाके की ठंड के लोगों का घरों से निकलना दुश्वार कर दिया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इस कारण इन राज्यों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में आज घना कोहरा देखने को मिला। धुंध का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दिखा। दिल्ली में विजिबिलिटी घटने से 25 ट्रेनें और कुछ फ्लाइट्स लेट हुईं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। अयोध्या में लगातार दूसरे दिन पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मध्यप्रदेश में के मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में बारिश और आंधी चली। भोपाल में भी रविवार सुबह बारिश हुई। राजस्थान के जोधपुर, नागौर, फलौदी के आसपास कई जगह ओले गिरे।

मध्य प्रदेश-राजस्थान के अलावा आज देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश हुई, क्योंकि राज्य में 20.6 mm के मुकाबले सिर्फ 2 mm बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, 2024 में पिछले पांच दशकों का सबसे सूखा रहा। पिछले साल 870.9 mm बारिश हुई जो सामान्य से 29% कम है।

मौसम विभाग के अनुसार 2023 में 1146.6 mm (सामान्य से 7% कम), 2022 में 1040.4 mm (16% कम), 2021 में 892.5 mm (सामान्य से 28% कम), 2020 में 982.2 mm (सामान्य से 20% कम) बारिश हुई। 2024 के आंकड़े 1974 के 802.5 mm के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब हैं। राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, अलवर, अजमेर और बीकानेर और जयपुर में भी हल्की बारिश हुई।

कैसा रहेगा अगले 02 दिन मौसम का मिजाज …

13 जनवरी: पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल में तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट।उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है।
14 जनवरी: अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिलेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मछुआरों को समुद्री तटों से दूरी बनाए रखने की एडवाइजरी जारी।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

2 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

2 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

3 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

1 day ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

1 day ago