संवाददाताः संतोष कुमार दुबे
दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विकास के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने केजरीवाल को मुद्दे से भटकाने का माहिर खिलाड़ी बताते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार ने विकास के कार्य किये हैं, तो वो सार्वजनित मंच पर विकास के मुद्दे पर चर्चा कर लें।
सचदेवा ने रविवार को कहा, “मैंने पहले भी कहा है, फिर दोहराता हूँ, यदि केजरीवाल को लगता है कि उनकी सरकार ने विकास कार्य किये हैं, तो हम एक सार्वजनिक बहस रखते हैं, वह भी आयें और अपनी बात रखें।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता साक्षी है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए पूर्वी-पश्चमी गलियारा निर्मित किये हैं, 1200 के लगभग इलेक्ट्रिक बसें दी हैं, भीड़भाड़ कम करने के लिए धौलाकुआं हवाई अड्डा मार्ग का विस्तार किया है, अक्षरधाम-मेरठ राजमार्ग, दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग , शहरी विस्तार सड़क (यूबीआर)- 2, रिंग रोड़-3, प्रगति मैदान सुरंग जैसे परिजनाएं दी हैं। इसके अलावा बदरपुर ईको पार्क और राजपथ का कर्तव्यपथ विस्तार किया, भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के विकास मॉडल दिये हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा समय पर पैसे ना देने के बावजूद भी क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) हो या दिल्ली मेट्रो का विस्तार, केन्द्र की मोदी सरकार ने किसी विकास कार्य को रूकने नही दिया है। वहीं, कोविड काल में विशेष अस्पताल और गरीबों को मुफ्त राशन दिये।
बीजेपी नेता ने कहा कि अनेक विकास प्रोजेक्ट पूरे करने के बाद अभी दो दिन पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने 16700 करोड़ से अधिक के नयी विकास परियोजनाएं दिल्ली को दी है। उन्होंने कहा कि इसके ठीक विपरीत सरकार ने 2013 से 2024 के बीच दिल्ली को केवल छलावे दिए हैं, भ्रष्टाचार दिये हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अस्पताल निर्माण में, पुराने स्कूलों के नव निर्माण में, सार्वजनिक परिवहन बस सेवा विस्तार में, सड़क रखरखाव में, राशन वितरण में ही नहीं, बिजली पानी के बिलों में सरचार्ज के माध्यम से लूट खसोट तक करके दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…