Subscribe for notification
राष्ट्रीय

931 करोड़ रुपये की सम्पत्ति के साथ चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, रेवंत रेड्डी के खिलाफ दर्ज हैं सबसे ज्यादा मामले

दिल्लीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे अधिक मामले दर्ज है। इस बात का खुलासा ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में हुआ है। ADR की रिपोर्ट के अनुसार चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपए की संपत्ति के साथ सबसे गरीब हैं।

ADR की रिपोर्ट के अनुसार देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपए, जबकि कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए है।

ADR रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-2024 में जहां भारत की प्रति व्यक्ति नेट नेशनल इनकम (NNI) करीब 01 लाख 85 हजार 854 रुपए रही। वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत आय 13 लाख 64 हजार 310 रुपए थी। आपको बात दें कि यह भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय से करीब 7.3 गुना ज्यादा है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपए की देनदारी यानी कर्ज है। कर्नाटक CM सिद्दारमैया पर 23 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है।

ADR रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मुख्यमंत्रियों (42%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जबकि 10 (32%) ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या की कोशिश, अपहरण, रिश्वत देना और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 89 मामले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी के खिलाफ दर्ज हैं। इनमें 72 गंभीर आपराधिक मामले हैं। तमिलनाडु CM एम के स्टालिन के खिलाफ 47 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 11 गंभीर हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कुल 19 केस दर्ज हैं।

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

2 days ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

5 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

5 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

5 days ago