Subscribe for notification
राजनीति

केजरीवाल भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट, पल्टीबाज और झूठा नेता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

दिल्लीः केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट, पल्टीबाज और झूठा नेता करार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं। बेशर्मी इतनी होती है कि बाज़ नहीं आते और सबकुछ देखते हुए भी न देखने का ढोंग करते हैं। ऐसे लोगों के लिए क्या ही कहा जाए।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट, पल्टीबाज और झूठे नेता साबित हुए हैं। इन्होंने अपनी हरकतों से अपना कद बहुत छोटा कर लिया है। सत्ता लोलुप केजरीवाल दिल्ली को ‘रोहिंग्या स्टेट’ बनाने की फ़िराक में हैं।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विधायक और केजरीवाल के करीबी अमानतुल्लाह खान कहते हैं कि रोहिंग्या मामले पर बीजेपी वाले मुद्दा बना रहे हैं कि उनसे देश को खतरा है, लेकिन वो सब हमारी सरकार और हमारे रहमों करम पर यहाँ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि AAP के विधायक कह रहे हैं कि रोहिंग्याओं से देश को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने खुद बताया कि रोहिंग्याओं को केजरीवाल सरकार मुफ्त राशन, पानी, बिजली दे रही है। उन्होंने हर एक को दस- दस हजार रूपए पैसे भी दिए। इन सबकी वीडियो मौजूद है।

उन्होंने कहा कि AAP के नेताओं ने रोहिंग्याओं के वोटर कार्ड बनवाए हैं। रोहिंग्या किसके वोटर हैं यह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का रोहिंग्या प्रेम देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा है। ये वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल उठाया था। अगर इन्हें लगता है कि वह झूठ के आधार पे अपनी नाकामियाँ छिपा सकते हैं, तो यह बिलकुल गलत है। उन्होंने कहा कि झूठ के धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद केजरीवाल रोहिंग्या मामले पर लगातार झूठ फैला रहे हैं। एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं…हाँ केजरीवाल के झूठे होने का बार बार प्रमाण जरूर देगा! सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी किसी भी रोहिंग्या को कोई भी EWS फ्लैट नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिस ट्वीट को आधार बनाकर ये झूठ फैला रहे हैं, उसका clarification उसी दिन महज कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय और मेरे द्वारा दे दिया गया था! यह पब्लिक डोमेन में है, फिर भी झूठ फैलाना केजरीवाल की बेशर्मी को दर्शाता है।

General Desk

Recent Posts

एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर बीजेपी खेमे में खुशी का माहौल

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही…

3 hours ago

दिल्ली में खत्म हो सकता है बीजेपी का वनवास, 27 साल बाद सत्ता में वापसी के आसार, नौ एक्जिट पोल में बीजेपी को, दो में AAP को बहुमत के अनुमान

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी का 27 साल का वनवास समाप्त होते हुए दिखाई दे रहा…

3 hours ago

दिल्ली में 57.85% लोगों ने किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल, सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83%, सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77% वोटिंग

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 57.85% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा वोटिंग नार्थ-ईस्ट दिल्ली में…

3 hours ago

अब AI टूल्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे वित्त मंत्रालय के कर्मचारी, गोपनीय जानकारी लीक होने के खतरे के मद्देनजर मंत्रालय ने लगाई रोक

दिल्लीः वित्त मंत्रालय के कर्मचारी अब ऑफिस की ओर से दिए गए कम्प्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट जैसी डिवाइस पर ChatGPT…

4 hours ago

मानहानि का मामलाः दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर की याचिका पर सीएम आतिशी को जारी किया नोटिस

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः  दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को मानहानि मामले में मुख्यमंत्री आतिशी को नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट…

1 day ago

झुग्गियों में फोटो सेशन, विरासत की राजनीति, शीश महल, अर्बन नक्सल, पढ़ें 1:35 घंटे भाषण में लोकसभा में क्या-क्या बोले पीएम मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में भाषण दिया।…

1 day ago