Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था भारत और अमेरिका के बीच सहयोग, व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

वाशिंगटनः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुख जताया है और उन्हें सच्चा राजनेता बताया। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत और अमेरिका के बीच आज जिस तरह का सहयोग है, वह मनमोहन सिंह के विजन के बिना संभव नहीं था। 2004 से 2014 तक 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘आज संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का अभूतपूर्व स्तर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रणनीतिक दृष्टि और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं होता। अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर इंडो-पैसिफिक भागीदारों के बीच पहला क्वाड सम्मेलन शुरू करने में मदद करने तक, उन्होंने पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाई, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे राष्ट्रों और दुनिया को मजबूत करती रहेगी। वे एक सच्चे राजनेता थे। एक समर्पित लोक सेवक और सबसे बढ़कर, वे एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे।’

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें साल 2008 में सीनेट की विदेश समिति के अध्यक्ष और 2009 में उनकी अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में मनमोहन सिंह से मिलने का मौका मिला था। बाइडन ने कहा कि ‘उन्होंने 2013 में नई दिल्ली में भी मेरी मेज़बानी की थी। हमने उस वक्त भी इसे लेकर चर्चा की थी कि अमेरिका-भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं। हमारे देश सभी लोगों के लिए गरिमा और असीमित क्षमता का भविष्य खोल सकते हैं।’

बाइडन ने कहा कि ‘इस कठिन समय के दौरान, हम उस दृष्टिकोण के लिए फिर से प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया। मैं और प्रथम महिला जिल बाइडन डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

General Desk

Recent Posts

कम हो सकती है EMI, RBI ने लगातार दूसरी 0.25% घटाई ब्याज दर

मुंबईः आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है। RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में…

7 hours ago

अमेरिका आज से चीन की वस्तुओं पर वसूलेगा 104% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले दी थी 50% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की धमकी

वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगा दी है। बढ़ी हुईं दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।…

11 hours ago

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

1 day ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

1 day ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

3 days ago