Subscribe for notification
राज्य

आर्थिक सुधार, प्रगति के लिए कड़े फैसले को लेकर डॉ. मनमोहन सिंह को देश सदैव याद रखेगाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

दिल्लीः बीजेपी के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पाकिस्तान से पलायन करके भारत आए लोगों के लिए अभिभावक और मार्गदर्शक बताया और कहा कि देश में आर्थिक सुधार और  प्रगति को लेकर लिये गए कड़े फैसले के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को देश सदैव याद रखेगा।

सचदेवा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के घर गए और उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “आज हम सभी के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए परिवारों के लिए डॉ. मनमोहन सिंह साहब एक अभिभावक और मार्गदर्शक जैसे थे। हम जैसे जितने लोग पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए थे, उनके लिए डॉ. मनमोहन सिंह जी का जाना एक निजी क्षति है। उनका जाना एक अभिभावक के जाने के समान है। देश की आर्थिक सुधार एवं प्रगति को लेकर लिए गए कड़े फैसले के लिए डॉ मनमोहन सिंह साहब को देश सदैव याद रखेगा।”

गौरतलब है कि डॉ. मनमनोहन सिंह का गुरुवार को देर रात यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वे 92 साल के थे।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

5 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

12 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 day ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 day ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 day ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago