Subscribe for notification
ट्रेंड्स

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में झरना जमा, तापमान माइनस 10º, श्रीनगर की डल झील पर आधा इंच बर्फ, MP में ओले, तो राजस्थान में बारिश के आसार

दिल्लीः उत्तरी भारत में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। उत्तराखंड के ऊंचे हिमालयी इलाकों में हिमपात और बारिश के चलते कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। राज्य में कई जगहों पर तापमान माइनस से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है।

दिल्लीवासी इस समय ठंड और कोहरे के साथ पॉल्यूशन की भी मार झेल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज हल्की बारिश हुई, जिसके कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। यहां जबरदस्त ठंड के साथ कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे दिल्ली में ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे अब कोहरा भी घना होता जा रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स की रफ्तार पर भी ब्रेक लग रहा है,  जबकि बढ़ते पॉल्यूशन ने दिल्ली की आबोहवा को और जहरीला कर दिया। अब फिर से दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि आज की हल्की बारिश से दिल्ली की आबोहवा में थोड़ा सुधार जरूर देखने को मिलेगा। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 21 दिसंबर की रात 50 साल में सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा माइनस 8° था। वहीं, 22 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में इस समय चिल्लई कलां (सबसे अधिक सर्दी का दिन) चल रहा है। इसके तीसरे दिन डल झील भी जम गई। यहां झील की सतह पर आधा इंच मोटी बर्फ की परत दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी धारा का झरना लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बहते-बहते ही पूरी तरह जम गया है। मौसम विभाग ने 23 से 28 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड के चमोली की नीति घाटी में बने हिमखंड में पारा 6° चल रहा है। 23 और 24 दिसंबर को यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई कलां के कारण श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे श्रीनगर में डल झील जम गई है। इस सीजन में यहां पारा माइनस 8° तक जा चुका है।आइए अब आपको बताते हैं कि अगले तीन दिनों तक आपके इलाके में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

24 दिसंबर: पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कोल्ड वेव का अलर्ट। दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश) में तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल में पाला पड़ने के आसार।

25 दिसंबर: पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट। जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार। दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।

26 दिसंबर:  जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।
जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां, कॉलेजों की 27 दिसंबर से छुट्टी

जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई। इसका मतलब होता है बहुत अधिक ठंड। अनंतनाग, शोपियां, पहलगाम, गुलमर्ग और कश्मीर घाटी में पारा माइनस 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। जम्मू-कश्मीर सरकार के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कॉलेजों की विंटर वेकेशन की घोषणा की। कश्मीर संभाग के सरकारी डिग्री कॉलेज और जम्मू संभाग के विंटर जोन के कॉलेज 27 दिसंबर से 14 फरवरी 2025 तक विंटर वैकेशन मनाएंगे।

जम्मू संभाग के समर जोन के कॉलेज 1 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक छुट्टियां मनाएंगे। सरकार ने कश्मीर जोन और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूलों के लिए पहले ही विंटर वैकेशन की घोषणा की है।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

9 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

10 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

10 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago