Subscribe for notification
राजनीति

केजरीवाल झूठ और भ्रम की राजनीति के शातिर खिलाड़ी हैंः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से की जा रही घोषणाओं को लेकर केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और आम आदमी पार्टी की आलोचना की है और कहा है कि आज जिस तरह एक बिना नोटिफाइड, बिना बजट प्रवाधान की महिला सम्मान योजना के पंजीकरण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना उतरे उसने स्थापित कर दिया है कि केजरीवाल झूठ एवं भ्रम की राजनीति के शातिर खिलाड़ी हैं।

सचदेवा ने सोमवार को यहां कहा कि केजरीवाल आज किसी संवैधानिक पद पर नही हैं, लेकिन आतिशी मार्लेना तो मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर हैं और खुद उन्होंने जो कैबिनेट नोट लिखा है उसमे 1000 रूपए मासिक महिला सम्मान राशि देने का प्रवाधान है, लेकिन  खेदपूर्ण है कि वह महिलाओं से 2100 रूपए सम्मान राशि का गैर सरकारी फार्म भरवा रही हैं, उन्हे धोखा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल मार्लेना सरकार भ्रम फैलाना बंद करे और स्पष्ट करे कि उनकी पार्टी की सरकार दिल्ली में कैसे 2100 रूपए मासिक महिला सम्मान राशि देगी जबकि उनकी ही पंजाब सरकार ने 2022 से आज तक नही दी और दिल्ली में कैबिनेट नोट 1000 रूपए मासिक है और बजट प्रवाधान है ही नहीं।

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि जो सम्मान राशि फार्म “आप” नेता भरवा रहे हैं,  यह सरकारी फार्म नही हैं और मैं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को चुनौती देता हूं कि वह दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय से विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट करें कि जो फार्म आज उन्होंने किदवई नगर में भरवाये वह सरकारी फार्म हैं या नही।

 

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

4 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

5 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

5 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

1 day ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

1 day ago