Subscribe for notification
ट्रेंड्स

सर्दी का सितमः जम्मू-कश्मीर सहित तीन राज्यों में पारा शून्य से नीचे, जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम का मिजाज

दिल्लीः देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी का सितन जारी है। सर्दी और घना कोहरे की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों तापमान 0 डिग्री के नीचे बना हुआ है। हिमाचल में आज बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से सुबह-सुबह कोहरे का पहरा रहता है। यहां रविवार को भी सुबह पांच बजे सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, सुबह में 03 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। चंडीगढ़ में तापमान 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंजाब के आदमपुर इलाके में पारा 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।पंजाब में घना कोहरा भी देखने को मिला। अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, लुधियाना और बरनाला में विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।

बर्फबारी और तेज सर्दी के साथ मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 6 जिलों आज बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश राजस्थान में कल से बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर में शनिवार से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब ‘बहुत ज्यादा ठंड’ होता है। अब अगले 40 दिन यहां काफी बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने बताया कि चिल्लई कलां शुरू हो चुका है। अनंतनाग, शोपियां, पहलगाम, गुलमर्ग और कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में पारा माइनस 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है।

जम्मू-कश्मीर सरकार के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कॉलेजों की विंटर वैकेशन की घोषणा की। कश्मीर संभाग के सरकारी डिग्री कॉलेज और जम्मू संभाग के विंटर जोन के कॉलेज 27 दिसंबर से 14 फरवरी 2025 तक विंटर वैकेशन मनाएंगे।

जम्मू संभाग के समर जोन के कॉलेज 1 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक छुट्टियां मनाएंगे। सरकार ने कश्मीर जोन और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूलों के लिए पहले ही विंटर वैकेशन की घोषणा की है।

23 दिसंबर: पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर चलेगी। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। 55 kmph की रफ्तार से हवा भी चलेगी। हिमाचल के लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 7 जिलों शीतलहर भी रहेगी।

24 दिसंबर: पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कोल्ड वेव का अलर्ट। दक्षिण के राज्यों (तमिलनाडु, केरल) में हल्की बारिश हो सकती है।

25 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश, पंजाब में सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट। हिमाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन के आसार हैं।

General Desk

Recent Posts

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

1 day ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

1 day ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

1 day ago

Chaitra Navratri 2025ः तीस मार्च से छह अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि, जाने कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिल्लीः इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहा है और छह अप्रैल के नवमी के साथ इसका…

2 days ago

2025 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन-इन देशों में देगा दिखाई, बरतें ये सावधानियां

दिल्लीः आज 29 मार्च है और आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रह है, जो आंशिक होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष…

2 days ago

म्यांमार-थाईलैंड में विनाशकारी भूकंपः 150 से ज्यादा की मौत, मलबे में तब्दील हुई बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत

नेपीदाः म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ म्यांमार में ही…

2 days ago