Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहास 21 दिसंबर:अखबार में पहली बार छपा था क्रॉसवर्ड पजल, एक गलती की वजह से मिला ये नाम

दिल्लीः आज 21 दिसंबर है और आज के दिन अखबार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आपने कभी न कभी अखबार में क्रॉसवर्ड पजल जरूर खेली होगी। 1913 में आज ही के दिन पहली बार किसी अखबार में मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल को छापा गया था। यह अमेरिका के अखबार द न्यूयॉर्क वर्ल्ड के संडे सप्लीमेंट में इसे छापा गया। ब्रिटिश पत्रकार आर्थर वेन ने इसे बनाया था। पहले इसका नाम वर्ड क्रॉस था।

कुछ समय बाद टाइपिंग में हुई गलती की वजह से इसे वर्ड क्रॉस की जगह क्रॉसवर्ड लिख दिया गया। तब से इसे पूरी दुनिया में इसी नाम से जाना जाता है। शुरुआत में पजल डायमंड शेप की होती थी और इसमें ब्लैक बॉक्स नहीं होते थे। 1923 तक अमेरिका के लगभग सभी अखबारों में इस तरह की पजल को छापा जाने लगा था। हालांकि, इस तरह की पजल 1913 के पहले भी छपती थीं, लेकिन ये एलिमेंट्री पजल्स होती थीं।

1922-23 तक यह पजल ब्रिटेन तक भी पहुंच गई। ब्रिटिश पजल ने तेजी से अपना स्टाइल खुद विकसित कर लिया, यह अमेरिकी पजल के मुकाबले ज्यादा कठिन मानी जाती थी। कहा जाता है कि ब्रिटेन के द संडे टाइम्स में छपने वाली पजल सबसे अच्छी होती थी। धीरे-धीरे ये अलग-अलग रूपों में दुनिया के सभी देशों में छपने लगी।

पहला एंग्लो-सिख वॉर: 1845-46 में सिखों ने अंग्रेजों के खिलाफ फिरोजशाह, मुदकी, अलीवाल, बद्दोवाल, संभरावा में लड़ाइयां लड़ीं। पहली लड़ाई 21 दिसंबर को फिरोजशाह में शुरू हुई। शुरुआती चार लड़ाइयों में कोई स्पष्ट नतीजा नहीं निकला। पांचवीं और अंतिम लड़ाई संभरावा में हुई। इसमें अंग्रेजों को जीत मिली। 20 फरवरी 1846 को खत्म हुई इस लड़ाई के बाद अंग्रेजों और सिखों के बीच लाहौर संधि हुई। इसमें अंग्रेजों ने सतलज नदी के दक्षिणी ओर के सभी प्रदेशों को सिखों से छीन लिया। सिखों की हार का मुख्य कारण महाराजा रणजीत सिंह के कुछ सिपाहियों और मंत्रियों की गद्दारी थी। ये लोग अंग्रेजों से जा मिले थे। आइए एक नजर डालते हैं भारत और दुनिया में 21 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…
1898: रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1913: अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क वर्ल्ड में छपी थी मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल
1937: स्नोवाइट एंड सेवन ड्वॉर्फ्स नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवी मेकर के रूप में स्थापित किया।
1968: फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।
1971: कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव चुने गए। वॉल्डहाइम ने 1 जनवरी 1972 से काम शुरू किया। वॉल्डहाइम 1918 में 21 दिसंबर को ही पैदा हुए थे।
1974: पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले जंगी जहाज INS सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौसेना में शामिल किया गया।
2007: सोशल एक्टिविस्ट, कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन।
2012: साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

 

General Desk

Recent Posts

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

11 hours ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

15 hours ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

16 hours ago

बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर सरकारी खजाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया गयाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…

16 hours ago

पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, जानें कौन हैं रेखा गुप्ता

संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…

1 day ago

आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा के पहले दिन कैग की पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में लिये गये कई अहम फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…

2 days ago