Subscribe for notification
मनोरंजन

राम कपूर ने अपने शरीर में किया गजब सा बदलाव, 42 किलो वजन घटाया, लड़कियां बोलीं…हमें तो गोलू-मोलू राम पसंद है

मुंबईः अभिनेता राम कपूर ने अपने स्वास्थ्य में गजब का सुधार किया है। उन्होंने अपना वजन 42 किलो घटा लिया है। राम कपूर ने सोशल मीडिया पर पत्नी संग अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसे लोग खूब लाइक कर रहे हैं। पत्नी संग हैंडसम हंक को देख लोग चौक रहे हैं, लड़कियां कह रह हैं कि हमें वही गोलू मोलू पसंद हैं

आपने टीवी एवं फिल्म अभिनेता राम कपूर को हमेशा बढ़े हुए वजन के साथ देखा होगा, लेकिन अब वो वैसे नहीं हैं। उन्हें अपने शरीर में गजब सा बदलाव किया है। अव वो एकदम दुबले-पतले और हैंडसम हो गए हैं। राम कपूर को उनकी पत्नी के साथ देखा गया। हालांकि, फैंस को पुराने राम की खूब याद आई।

राम कपूर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें पोस्ट करने के बाद इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। आपको बता दें कि 51 वर्षीय एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘युधरा’ में देखा गया था। वो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से ब्रेक पर थे। कुछ घंटे पहले, राम ने अपने फैंस को चौंका दिया जब उन्होंने अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने दुनिया के सामने अपना कम वजन दिखाया। राम ने काफी ज्यादा वेट कम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर फैंस उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं।

Ram Kapoor ने एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हाय दोस्तों, इंस्टा पर थोड़ी देर की अनुपस्थिति के लिए माफी चाहता हूं, मैं खुद पर काफी काम कर रहा था।’ राम कपूर के भारी वजन घटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर करण वाही ने दिल वाले इमोजी बनाए। एक फैन ने लिखा- कितना बड़ा बदलाव है लेकिन मुझे आपका बड़े अच्छे लगते हैं बहुत पसंद आया।

राम कपूर के फैन पेज ने लिखा- ठीक है, अब हम जानते हैं कि यह इतना रहस्य क्यों था। राम कपूर धमाकेदार और गौतमी कपूर आखिरकार यह इंतज़ार के लायक था। एक कमेंट में लिखा था- बस इतना ही! हमारा दिसंबर बन गया है। एक यूजर ने यह भी लिखा- मेरा बचपन का क्रश फिर से सेक्सी हो गया है।

फैंस को गोलू-मोलू राम पसंद हैंः कुछ फैंस ने कहा कि वे उन्हें उनके पहले के ‘गोलू-मोलू’ अवतार में पसंद करते हैं, उनमें से अधिकांश ने एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन की सराहना की। एक फैन ने लिखा- अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन सर, लेकिन बड़े अच्छे लगते हैं के गोलू मोलू राम कपूर के उस लुक को हम मिस करेंगे। एक ने लिखा- ठीक है तो अब यह वापस आ रहा है और इस तरह हम हिसाब बराबर करते हैं। आप मेरे और मेरी बहन के बचपन के क्रश थे और सच कहूं तो आप आज भी अपनी एक्टिंग से हमें चौंका देते हैं। ओह, हम दोनों मॉनसून वेडिंग में कैमियो मिस कर रहे हैं।

General Desk

Recent Posts

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा, जानें कब से शुरू होगा रजिष्ट्रेशन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः अब राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत…

51 minutes ago

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

14 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

14 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

15 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

2 days ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

5 days ago