Subscribe for notification
राज्य

पारंपरिक व्यंजनों से सुगंधित हो रहा है कनाट प्लेस का बाबा खड़ग सिंह मार्ग, सरस फूड फेस्टिवल में वीकेंड पर उमड़ी भीड़

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

दिल्लीः दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनाट प्लेस का बाबा खड़ग सिंह मार्ग इन दिनों देसी व्यंजनों की खूशबू से सुगंधित हो रहा है। यहां चल रहे स्वाद और संस्कृति का संगम सरस फूड फेस्टिवल में आपको देश के 25 राज्यों के 300 से अधिक व्यंजनों के स्वाद चखने को मिल जाएंगे। इस फेस्टिवल में वीकेंड पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों से आईं दीदियों के हाथों से बनी हुई व्यंजनों का लुत्फ उठाया। आपको बता दें कि यह फेस्टिवल सत्रह दिसंबर तक चलेगा।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) तथा कुडुंबश्री द्वारा समर्थित इस फेस्टिवल में भारतीय संस्कृति और खान पान की झलक दिखाई दे रही है। इस फेस्टिवल में लोग न केवल 25 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम से रूबरू हो रहे, बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान रहे हैं और वहां की प्रसिद्ध व्यंजनों से परिचित हो रहे हैं। यहां पर 25 राज्यों के 300 से अधिक उत्कृष्ट व्यंजनों का 30 स्टॉल लगाए गए हैं।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है, बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है। ये महिलाएं और उनके साथ अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष लोग यहां अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

25 राज्यों के स्वाद की संस्कृतिः इस फेस्टिवल में मुख्य रूप से राजस्थान की कैर सांगरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा, फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध रहेंगे। इसमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात सहित अन्य राज्य हिस्सा ले रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाला फेस्टिवलः यह सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है, जो देश की राजधानी का हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। मंत्रालय द्वारा यह प्रयास वृहद स्तर पर आयोजित होता है।

मुफ्त है प्रवेशः सरस फूड फेस्टिवल में आने वालों के लिए किसी तरह का टिकट नहीं है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें लोग अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।

AddThis Website Tools
General Desk

Recent Posts

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

6 hours ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

6 hours ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

6 hours ago

Chaitra Navratri 2025ः तीस मार्च से छह अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि, जाने कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिल्लीः इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहा है और छह अप्रैल के नवमी के साथ इसका…

1 day ago

2025 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन-इन देशों में देगा दिखाई, बरतें ये सावधानियां

दिल्लीः आज 29 मार्च है और आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रह है, जो आंशिक होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष…

1 day ago

म्यांमार-थाईलैंड में विनाशकारी भूकंपः 150 से ज्यादा की मौत, मलबे में तब्दील हुई बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत

नेपीदाः म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ म्यांमार में ही…

1 day ago