Subscribe for notification
ट्रेंड्स

तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने फडणवीस, अजित ने छठी बार ली डिप्टी सीएम की शपथ , शिंदे ने शपथ के पहले लिया बालासाहेब का नाम

मुंबईः महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ऐसा करने वाले वह बीजेपी के पहले नेता हैं। शपथ के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए और अभिनंदन किया।

देवेंद्र फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि शिंदे राज्य के दूसरे नेता हैं, जो CM के बाद डिप्टी CM बने।

शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली। वह छठी बार राज्य के डिप्टी CM बने। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं।

शपथ समारोह मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5:31 बजे शुरू हुआ और 16 मिनट यानी, 5:47 बजे तक चला। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने तीनों नेताओं ने मराठी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी के अलावा नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत NDA शासित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM और डिप्टी CM शामिल हुए।

सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई। हालांकि महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है। यानी 06 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत बीजेपी को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 09 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है।

General Desk

Recent Posts

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

18 hours ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

22 hours ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

23 hours ago

बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर सरकारी खजाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया गयाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…

23 hours ago

पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, जानें कौन हैं रेखा गुप्ता

संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…

2 days ago

आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा के पहले दिन कैग की पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में लिये गये कई अहम फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…

2 days ago