Subscribe for notification
ट्रेंड्स

कश्मीर में पारा पहुंचा -3.4°, MP में टूटा 36 साल का रिकॉर्ड, :हिमाचल में तीन दिन तक हिमपार का अलर्ट

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हिमपात होने की वजह से देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के पांच जिले किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा में -3 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

उधर, कश्मीर में ठंड लगातार बढ़ जा रही है। पहलगाम में रात का तापमान माइनस 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 01 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं से मध्य प्रदेश में भी तापमान गिर रहा है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पारा 8.2 डिग्री पहुंच चुका है।

वहीं, तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु के नागपट्टिनम बीच को खाली कराया गया। शहर में आज बारिश का रेड अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन फेंजल के असर के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। कई जिलों के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। NDRF और SDRF की कई टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 02 दिन पहले यानी 28 नवंबर को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 21 नवंबर की रात 10.2 डिग्री सेल्सियस और 27 नवंबर को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से एक डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान है। सबसे ठंडे दिन का तापमान 19 नवंबर को 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। कई शहरों में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां पारा 8.2 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, मंडला और शहडोल में पारा 7 डिग्री के नीचे है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके चलते पांच जिलों किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक सकती हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

राजस्थान में शुक्रवार को तापमान में गिरावट हाेने से शेखावाटी समेत अन्य जगहों पर सर्दी बढ़ गई। सीकर, चूरू, झुंझुनूं के अलावा उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, करौली, हनुमानगढ़ में भी रात का मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

General Desk

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

12 minutes ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

23 minutes ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

40 minutes ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

54 minutes ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

12 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

12 hours ago