Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

धनतेरस के दिन किसी को भूलकर कर भी ये वस्तुएं न करें गिरफ्ट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि जानें सबकुछ

दिल्लीः मंगलवार (29 अक्टूबर) को धनतेरस है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की जाती है। आराधना की जाती है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी करते हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदेंः धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं, तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं।  इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस क्यों मनाया जाता है?

वैदिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथों में सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।

धनतेरस पर करें ये उपायः धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें। धनतेरस पर घर और बाहर 13 दीपक जलाएं। इससे बीमारियां दूर होती हैं।
धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्यास्त से पहले दान करने से धन की कमी नहीं होगी। इस दिन सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना चाहिए। धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

धनतेरस पर भूलकर भी गिफ्ट न करें ये तीन चीजेंः धनतेरस के दिन किसी को भूलकर भी लोहे का सामान उपहार में नहीं देना चाहिए। इस दिन लोहा देना या खरीदना अशुभ माना जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर किसी को कांच से बनी चीजें न दें। माना जाता है कि कांच का संबंध राहु से है और राहु को पापी ग्रह माना जाता है। इस कारण इस दिन कांच का दान नहीं करना चाहिए। धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुओं को दान करने से बचें। धनतेरस एक शुभ दिन है काले रंग की वस्तु का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

धनतेरस के शुभ योगः इंद्र योग – 28 अक्तूबर 2024, सुबह 6:48 – 29 अक्तूबर 2024, सुबह 07:48 तक
त्रिपुष्कर योग – 06:31 – सुबह 10:31 (29 अक्तूबर ), लक्ष्मी-नारायण योग – धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध एक साथ विराजमान रहेंगे, ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। शश महापुरुष राजयोग – धनतेरस पर शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहेंगे, जिससे शश महापुरुष राजयोग बनेगा, ऐसे में शनि की कृपा भी प्राप्त होगी।
धनतेरस पर 100 बरस बाद त्रिग्रही योगः धनतेरस पर इस बार 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, धनत्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा और खरीदारी का विशेष लाभ मिलेगा।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

2 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

3 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

3 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

4 days ago