दिल्लीः मंगलवार, 29 अक्टूबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू रहा है। आपको बता दें कि इस साल दीपोत्सव 05 नहीं, बल्कि 06 दिन का रहेगा, क्योंकि कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर और 01 नवंबर को दो दिन रहेगी। इस वर्ष 31 तारीख की रात लक्ष्मी पूजा, 01 नवंबर को स्नान-दान की अमावस्या, 02 को गोवर्धन पूजा और 03 को भाई दूज मनेगी।
पंचांग में इस बार दीपावली की तारीख को लेकर भेद हैं। इन मतभेदों को दूर करने के लिए देशभर में ज्योतिषियों और धर्म के विद्वानों ने अलग-अलग जगहों पर कई बार बैठकें की हैं। इसके बाद ज्यादातर ज्योतिषियों ने कहा है कि दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाना ज्यादा शुभ है।
देश का राष्ट्रीय पंचांग तैयार करने वाले खगोल विज्ञान केंद्र, कोलकाता ने अपने कैलेंडर में दीपावली 31 अक्टूबर को ही बताई है। भारत सरकार सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के कैलेंडर में भी दीपावली की तारीख 31 अक्टूबर को बताई गई है। इन सभी तर्कों को देखते हुए देश के अधिकतर हिस्सों में 31 अक्टूबर की रात ही लक्ष्मी पूजा की जाएगी। कुछ लोग 01 नवंबर को ये पर्व मनाएंगे।
उत्तर प्रदेश में काशी, उज्जैन, मथुरा-वृंदावन, नाथद्वारा, द्वारिका, तिरुपति, अयोध्या मंदिर में 31 अक्टूबर को दीपावली मनेगी। वहीं, रामेश्वरम, इस्कॉन और सभी निम्बार्क संप्रदाय वाले मंदिरों में 1 नवंबर को मनाई जाएगी। अखिल भारतीय विद्वत परिषद, काशी विद्वत परिषद और देशभर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष से बात की। दोनों तिथियों पर ज्योतिषियों के अलग-अलग तर्क हैं।
दिल्लीः मंगलवार (29 अक्टूबर) को धनतेरस है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की…
दिल्लीः कल यानी मंगलवार (29 अक्टूबर) घनतेरस है। इससे एक दिन पहले यानी 28 अक्टूबर को सोने और चांदी के…
स्पोर्ट्स डेस्कः 12 साल पर घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज हारने के कारण टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों पर सख्ती बढ़ा…
दिल्लीः तीन भारतीय विमानों की 50 उड़ानोें को बम की धमकी मिली है। जिन विमानों की उड़ानों को रविवार को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे मथुराः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि ‘स्व’ का कार्य मिट्टी…
दिल्ली: राष्ट्र राजधानी के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…