Subscribe for notification
ट्रेंड्स

धनतेरस से पहले सोने-चांदी में आई चमक, सोना 480 रुपए चढ़कर 78,495 रुपए, तो 96,552 रुपए प्रति किलो बिक रही चांदी

दिल्लीः कल यानी मंगलवार (29 अक्टूबर) घनतेरस है। इससे एक दिन पहले यानी 28 अक्टूबर को सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 480 रुपए चढ़कर 78,495 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 78,015 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

आपको बता दें कि धनतेरस के मौके पर चांदी-सोनी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी वजह से काफी संख्या में लोग इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। आज चांदी की कीमत में भी 752 रुपए की बढ़त रही और यह 96,552 रुपए प्रति किलो की कीमत पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 95,800 रुपए पर थी। वहीं, इसी महीने 23 अक्टूबर को सोने ने 78,703 रुपए और चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तो आइए एक नजर डालते हैं देश में सोना-चांदी के दाम पर….

देश के चार महानगरों में सोने की कीमतः

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,950 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,800 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए है।

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड की ही करें खरीदारीः हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

 

 

General Desk

Recent Posts

AAP ने पाठशाला बनवाने का वादा करके मधुशाला बनवाया, दिल्ली की जनता आप-दा की लूट पर लगाएगी लगामः अनुराग

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को AAP पर हमला…

9 hours ago

कांग्रेस के शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति का अपमान, ये खुद को देश का और आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस, गांधी परिवार और AAP पर तगड़ा प्रहार किया।…

10 hours ago

यमुना के जल पर सियासी संग्रामाः जहरीला जल वाले बयान पर जवाब देने के लिए आज चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल

दिल्लीः यमुना के जल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने…

22 hours ago

कौन हैं शुभांशु शुक्ला, जो बनेंगे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय, बोले…अंतरिक्ष में करूंगा योग

दिल्लीः IAF यानी इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को शुभांशु ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले…

22 hours ago

पैनिक बटन बसों में नहीं, उस शीश महल में लगवाने की जरूरत थी, जहां पर एक महिला से बदसलूकी की गईः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को AAP…

1 day ago

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको AAP-दा ने ठगा नहींः राजनाथ

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को AAP पर तीखा प्रहार किया और कहा कि…

1 day ago