दिल्लीः बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार रात करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकराया। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा, लेकिन शुक्रवार की सुबह 06 बजे इसकी रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई।
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा में बारिश हो रही है। इसके कारण 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं इलाकों में पेड़ उखड़ गए। भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ असर देश के 07 राज्यों में देखने को मिल रहा है।
पश्चिम बंगाल में 1.59 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इनमें से 83,537 लोगों को रिलीफ कैंप में है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुक्रवार सुबह 09 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 05 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 09 बजे तक 16 घंटे करीब 300 उड़ानें रद्द रहेंगी।
उधर, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। एस्बेस्टस की छतें उड़ न जाएं, इसलिए रेत की बोरियां रखी गई हैं। वहीं, कोणार्क मंदिर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
ओडिशा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की गई हैं। तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेजों को 25 अक्टूबर तक बंद रखा गया है। साथ ही टूरिज्म पार्क और ओडिशा हाईकोर्ट भी आज बंद हैं।
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का किन-किन राज्यों में असरः
किसने की दिया ‘दाना’ नाम, क्या होता है मतलब उदारताः चक्रवाती तूफान का ‘दाना’ नाम सऊदी अरब ने दिया, जिसका अर्थ उदारता होता है। आपको बता दें कि अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है तो इसे एक विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है। यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…