दिल्लीः बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार रात करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट से टकराया। चक्रवाती तूफान ‘दाना’  ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा, लेकिन शुक्रवार की सुबह 06 बजे इसकी रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा में बारिश हो रही है। इसके कारण 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं इलाकों में पेड़ उखड़ गए। भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। चक्रवाती तूफान ‘दाना’  असर देश के 07 राज्यों में देखने को मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल में 1.59 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।  इनमें से 83,537 लोगों को रिलीफ कैंप में है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुक्रवार सुबह 09 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 05 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 09 बजे तक 16 घंटे करीब 300 उड़ानें रद्द रहेंगी।

उधर, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। एस्बेस्टस की छतें उड़ न जाएं, इसलिए रेत की बोरियां रखी गई हैं। वहीं, कोणार्क मंदिर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

ओडिशा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की गई हैं। तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेजों को 25 अक्टूबर तक बंद रखा गया है। साथ ही टूरिज्म पार्क और ओडिशा हाईकोर्ट भी आज बंद हैं।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’  का किन-किन राज्यों में असरः

  • ओडिशाः ओडिशा के 30 में से 14 तटीय जिलों में तूफान का व्यापक असर दिखा। IMD ने 26 अक्टूबर तक अंगुल, नयागढ़, बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, केंदुझार, जाजपुर, कटक और ढेंकनाल, खुर्दा, गंजम और पुरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई।
  • ओडिशा NDRF की 20, ओडिशा डिजास्टर रैपिड फोर्स (ODRF) की 51 और फायर ब्रिगेड की 178 टीमें लगाई गईं। 6 हजार राहत शिविर बनाए गए। होटल बुकिंग रोक दी गई।
  • पश्चिम बंगालः पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में बहुत भारी बारिश हो रही है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झारग्राम में भारी बारिश हो रही है।
  • पश्चिम बंगाल के आठ जिलों- दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूरब मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता में 23 से 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य में 85 राहत टीमें तैनात हैं।
  • आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
  • आंध्र प्रदेश में NDRF की 9 टीमें तैनात की गईं।
  • झारखंडः पूर्व सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश का अनुमान है।
  • झारखंड में NDRF की 9 टीमें तैनात की गईं।
  • छत्तीसगढ़ः मौसम विभाग ने गुरुवार को 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 27 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 25 और 26 अक्टूबर को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • छत्तीसगढ़ में NDRF की एक टीम तैनात की गई हैं।
  • बिहार: भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज में इसका असर दिख रहा है। कई जिलों में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
  • तमिलनाडु: IMD ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

किसने की दिया ‘दाना’ नाम, क्या होता है मतलब उदारताः चक्रवाती तूफान का ‘दाना’ नाम सऊदी अरब ने दिया, जिसका अर्थ उदारता होता है। आपको बता दें कि अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है तो इसे एक विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है। यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here