Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया फैसला - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया फैसला

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के करीब पचास वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन डॉक्टरों ने यह कदम जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता जताने के लिए उठाया है। आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टर इस अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग करते हुए अनशन पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन वरिष्ठ डॉक्टरो ने यह फैसला अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रमुखों की एक बैठक में लिया। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, हमारे अस्पताल के सभी 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने आज की बैठक में सामूहिक रूप से इस्तीफे पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया। यह कदम उन युवा डॉक्टरों के प्रति हमारी एकजुटता का प्रतीक है, जो एक जरूरी मुद्दे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर भी आरजी कर अस्पताल के अपने सहयोगियों के नक्शेकदम पर चलने पर विचार कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर के मामले में न्याय की मांग के साथ-साथ स्वास्थ्य प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आवाज उठाई है।

इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ डॉक्टरों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन मुद्दे को हल रने के लिए किसी उपयुक्त प्राधिकारी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इन डॉक्टरों ने आमरण अनशन पर बैठे लोगों की स्वास्थ्य स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि वे परिसर में लोकतंत्र और मरीजों के अनुकूल प्रणाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बयान में कहा गया, इस स्थिति में हम एकजुट होकर उनके साथ खड़े रहेंगे।

General Desk

Recent Posts

चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हुए मनोज बाजपेयी, फिल्म गुलमोहर के लिए मिला सम्मानत, देखें पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 08 अक्टूबर को यहां आयोजित में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्मी दुनिया…

1 hour ago

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए मिथुन चक्रवर्ती, पुरस्कार लेते समय हुए भावुक

दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित 70वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड सेरेमनी में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

2 hours ago

AI के गॉडफादर और अमेरिकी वैज्ञानिक को फिजिक्स का नोबेल, मशीनों में सोचने की समझ पैदा करने के लिए होंगे सम्मानित

स्टॉकहोम: इस साल यानी 2024 में फिजिक्स के नोबेल प्राइज AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और…

3 hours ago

कर्ज चुकाने के लिए 18 घंटे काम करते थे अमिताभ, बेचना पड़ा था घर, रजनीकांत ने बताई अभिनेता से जुड़ी घटनाएं

मुंबईः भारतीय सिनेमा के दो महानायक एक बार फिर एक साथ रुपहले पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जी हां…

5 hours ago

WhatsApp लाया है नया फीचर, पहले हासिल कर लें ये जरूरी जानकारी, फिर पोस्ट करें स्टेट्स

दिल्लीः इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आय दिन नये-नये बदलाव करता रहता है।…

6 hours ago

पाकिस्तान में जाकर भारत की तारीफ क्यों करने लगा जाकिर नाइक

इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…

1 day ago