Subscribe for notification
मनोरंजन

अभिनेता रणवीर सिंह सिंह बने पिता, दीपिका ने बिटिया को दिया जन्म

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। सूत्रों ने बताया कि गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है,  लेकिन, अब उनके घर रविवार यानी आठ सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।

आपको बता दें कि अदाकारा दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद से दीपिका सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर के घर बिटिया के आगमन की खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था और आज रविवार को खुशखबरी मिल गई।

खुशखबरी मिलते ही फैंस कपल को माता-पिता बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही यह भी जानना चाह रहे हैं कि मां और बिटिया कैसी हैं। अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी डिलीवरी से दो दिन पहले ही पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। कपल ने वहां बप्पा का आशीर्वाद लिया। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है।

General Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

22 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

23 hours ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

1 day ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

1 day ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago